jhankar
ब्रेकिंग
आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च... आज का राशिफल — 11 सितंबर 2026 🌟 जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहते है आज आपके भ... हंडिया से 60 वर्षीय संतोष तिवारी लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला पदभार संभालने के एक घंटे बाद ही प्राचार्य पर डंडे से हमला, प्रशिक्षण अधिकारी पर FIR  हरदा वृत्त में सघन विद्युत चेकिंग अभियान, 186 प्रकरण दर्ज जिला कलेक्टर, हरदा द्वारा गठित नैदानिक दल ने ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित गणेशोत्सव में झांकी-पंडाल की बिजली साज-सज्जा के लिए अस्थाई कनेक्शन जरूरी हंडिया : त्योहारों से पहले हंडिया में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति ने तय किए कई अहम मुद्दे,,,,

सीबीआई की रेड : जम्मू कश्मीर में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा घोटाले के सिलसिले में सीबीआई की 33 जगहों पर छापेमारी

जम्मू-कश्मीर |पुलिस भर्ती घोटाला (J&K Police Recruitment Scam) मामले में देशभर में 33 जगहों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई की ये रेड जम्मू में 14, श्रीनगर में 1, हरियाणा में 13 और गाजियाबाद, बेंगलुरु और गुजरात के गांधीधाम में 1-1 ठिकाने पर चल रही है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस, डीएसपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के ठिकानों पर भी रेड की जा रही है। इस मामले में J&K SSB के अध्यक्ष खालिद जहांगीर और कंट्रोलर अशोक कुमार समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है।जम्मू-कश्मीर सब इस्पेंक्टर भर्ती की परीक्षा 27 मार्च 2020 को आयोजित की गई थी, इसमें 97000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. जम्मू-कश्मीर सब इस्पेंक्टर भर्ती की परीक्षा का रिजल्ट 4 जून 2022 को घोषित किया गया था, जिसमें 1200 अभ्यर्थी पास हुए थे। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पता चला कि Edumax Coaching के ज्यादातर अभ्यर्थियों ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा पास कर ली थी। बाद में परीक्षा में धांधली की शिकायत मिलने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है।