jhankar
ब्रेकिंग
हरदा वृत्त में सघन विद्युत चेकिंग अभियान, 186 प्रकरण दर्ज जिला कलेक्टर, हरदा द्वारा गठित नैदानिक दल ने ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित गणेशोत्सव में झांकी-पंडाल की बिजली साज-सज्जा के लिए अस्थाई कनेक्शन जरूरी हंडिया : त्योहारों से पहले हंडिया में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति ने तय किए कई अहम मुद्दे,,,, पंचायत उप निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक 14 सितम्बर को हरदा आयेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 11 सितम्बर को मांदला में लगेगा शिविर कलेक्टर ने छात्रावासों का निरीक्षण कर बुनियादी व्यवस्थाए देखीं रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ में 164 आवेदको का प्राथमिक चयन हुआ हरदा में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के लिए आवेदन शुरू

हरदा वृत्त में सघन विद्युत चेकिंग अभियान, 186 प्रकरण दर्ज

महाप्रबंधक सुरेश कुमार जी के निर्देशानुसार हरदा वृत्त के समस्त अधिकारियों द्वारा आज दिनांक 10.9.26 को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया।

- Install Android App -

अभियान के दौरान हरदा वृत्त के विभिन्न वितरण केंद्रों में विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शनों एवं मीटरों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुल 186 प्रकरण ( बिलिंग राशि 36 लाख) दर्ज किए गए।

विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत का उपयोग केवल वैध कनेक्शन के माध्यम से करें तथा किसी भी प्रकार की विद्युत चोरी या अनियमितता से बचें। कंपनी द्वारा ऐसे सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।