jhankar
ब्रेकिंग
जिला कलेक्टर, हरदा द्वारा गठित नैदानिक दल ने ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित गणेशोत्सव में झांकी-पंडाल की बिजली साज-सज्जा के लिए अस्थाई कनेक्शन जरूरी हंडिया : त्योहारों से पहले हंडिया में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति ने तय किए कई अहम मुद्दे,,,, पंचायत उप निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक 14 सितम्बर को हरदा आयेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 11 सितम्बर को मांदला में लगेगा शिविर कलेक्टर ने छात्रावासों का निरीक्षण कर बुनियादी व्यवस्थाए देखीं रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ में 164 आवेदको का प्राथमिक चयन हुआ हरदा में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के लिए आवेदन शुरू वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को

पंचायत उप निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक 14 सितम्बर को हरदा आयेंगे

कलेक्टर ने अधिकारियों को दायित्व सौंपे

हरदा / मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2026 के पर्यवेक्षण हेतु  डी.डी. अग्रवाल, भा.प्र.से. (सेवा निवृत्त) के स्थान पर  एस.एस. राठौर रा.प्र.से. (सेवा निवृत्त) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।  राठौर का मोबाइल नम्बर 9713030989 है। प्रेक्षक राठौर प्रथम चरण में 14 से 18 सितम्बर तथा द्वितीय चरण में 28 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक जिले के प्रवास पर रहेंगे।

- Install Android App -

प्रेक्षक महोदय की व्यवस्था हेतु कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आदेश जारी कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपा है। जारी आदेश अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा श्री अशोक कुमार डेहरिया को प्रेक्षक से संपर्क, आवासीय, वाहन व्यवस्था सहित अन्य संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

साथ ही जिला आबकारी अधिकारी हरदा सुनील कुमार भोजने को सहायक/लाईजनिंग ऑफिसर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को रोशन सिंह बाथम को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कक्ष, फैक्स, कंप्यूटर,

प्रिंटर, इंटरनेट की व्यवस्था, सहायक ग्रेड-02 जिला पंचायत राजरतन ठाकुर को लिपिकीय व्यवस्था, ऑपरेटर जनपद पंचायत नीरज काले को कंप्यूटर ऑपरेटर तथा भृत्य नगर पालिका  ओम प्रकाश उईके, को अर्दली के रूप में नियुक्त किया गया है।