jhankar
ब्रेकिंग
कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव... हरदा में वोटर लिस्ट से 20,700 नाम काटे, फिर 2735 वापस जोड़े अधिकारी आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ अपनी कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं… बृजेश सा... महर्षि वाल्मीकि जयंती - रामायण के रचयिता को नमन आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा आज का राशिफल -26 अक्टूबर 2026, सोमवार भोपाल ISBT में भीषण बस अग्निकांड, फायर स्टेशन की लेटलतीफी पर सवाल आज 26 अक्टुबर की सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

हरदा में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के लिए आवेदन शुरू

अंतर्राष्ट्रीय सीमा की अनुभव यात्रा पर जाएंगे जिले के युवा

हरदा : युवाओं में देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के प्रति आदर का भाव विकसित करने, सीमा पर तैनात सैनिकों की गतिविधियों व उनकी दिनचर्या से अवगत कराने तथा देश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक स्थानों से परिचय कराने के उद्देश्य से

- Install Android App -

‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के तहत अनुभव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के लिए हरदा जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर से 10 युवाओं (05 युवक और 05 युवतियों) का चयन किया जाएगा।

विकासखंड स्तर पर 1 एन.सी.सी., 1 एन.एस.एस., 1 खिलाड़ी, 1 मेधावी छात्र और 1 स्काउट युवक व युवतियों का पृथक-पृथक चयन किया जाएगा। विकासखण्ड समन्वयक  सलमा खान ने बताया कि इस हेतु आवेदक की आयु 31 दिसंबर 2027 की स्थिति में 15 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म पूरी तरह भरकर 22 सितंबर 2026 तक कार्यालय, खेल और युवा कल्याण विभाग, सिविल लाइन हरदा में जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।