jhankar
ब्रेकिंग
कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव... हरदा में वोटर लिस्ट से 20,700 नाम काटे, फिर 2735 वापस जोड़े अधिकारी आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ अपनी कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं… बृजेश सा... महर्षि वाल्मीकि जयंती - रामायण के रचयिता को नमन आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा आज का राशिफल -26 अक्टूबर 2026, सोमवार भोपाल ISBT में भीषण बस अग्निकांड, फायर स्टेशन की लेटलतीफी पर सवाल आज 26 अक्टुबर की सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

हरदा: ‘बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है’ – कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सवाल

हरदा। जिले में बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर जमकर बिजली कटौती किए जाने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने कहा कि बिजली कंपनी पूरे साल ‘मेंटेनेंस’ के नाम पर घंटों बिजली काट रही है। लगातार अघोषित कटौती से आम जनता और विशेषकर बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है, जबकि उनसे अत्यधिक बिजली बिल वसूले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दीपावली, होली जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान भी मेंटेनेंस का हवाला देकर बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है, जिससे लोगों को भारी असुविधा होती है।

- Install Android App -

गर्ग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग है कि जिले में ‘कटौती’ शब्द को बदलकर ‘मेंटेनेंस’ शब्द का उपयोग किया जा रहा है। बार-बार मेंटेनेंस के नाम पर बिजली बंद करना यह दर्शाता है कि या तो व्यवस्था पूरी तरह विफल है, या फिर मेंटेनेंस के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

उन्होंने कंपनी द्वारा खरीदी गई विद्युत सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए और कहा कि बार-बार ट्रांसफार्मर, केबल, इंसुलेटर में खराबी आना इस बात का संकेत है कि खरीदी गई सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिले में बिजली कंपनी द्वारा की गई सामग्री खरीदी की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार या घटिया सामग्री के उपयोग की पुष्टि होती है, तो दोषी अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।