jhankar
ब्रेकिंग
कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव... हरदा में वोटर लिस्ट से 20,700 नाम काटे, फिर 2735 वापस जोड़े अधिकारी आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ अपनी कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं… बृजेश सा... महर्षि वाल्मीकि जयंती - रामायण के रचयिता को नमन आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा आज का राशिफल -26 अक्टूबर 2026, सोमवार भोपाल ISBT में भीषण बस अग्निकांड, फायर स्टेशन की लेटलतीफी पर सवाल आज 26 अक्टुबर की सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

हरदा में वोटर लिस्ट से 20,700 नाम काटे, फिर 2735 वापस जोड़े

जिला कांग्रेस का सवाल – अगर सही थे तो काटे ही क्यों…. ?हरदा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा मतदाता सूची को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

20,700 नाम काटे, 2735 नाम आयोग ने खुद जोड़े

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साईं ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले में मतदाता सूची से जो 20,700 नाम काटे गए थे, उनमें से 2,735 नाम बाद में स्वयं निर्वाचन आयोग द्वारा वापस जोड़ दिए गए। इस पर सवाल उठाते हुए साईं ने कहा कि हमारा सवाल है कि जब नाम सही थे, तो काटे क्यों गए? यदि तब गलत थे, तो अब सही कैसे हो गए… ?

नेताओ ने आयोग पर सवाल लगाया कि निर्वाचन आयोग ने स्वयं यह सिद्ध कर दिया है कि बड़े स्तर पर वोटों की गड़बड़ी हुई है।

- Install Android App -

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली

वहीं आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सलाहकार हेमंत टाले ने बताया कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश द्वारा घोषित देशव्यापी अभियान को प्रदेश, जिला, ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल महारैली आयोजित की जाएगी।

महारैली में एसएसआर के तहत मतदाता सूची में किए गए बदलावों पर सवाल उठाए जाएंगे। पांच मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की जाएगी।

हमारी मांग है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। पात्र नागरिकों को अपना नाम जांचने और आवश्यक सुधार कराने का पर्याप्त अवसर मिले। सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए। मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों से संबंधित प्रत्येक शिकायत का निपटारा दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर होना चाहिए।