jhankar
ब्रेकिंग
जिला कलेक्टर, हरदा द्वारा गठित नैदानिक दल ने ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित गणेशोत्सव में झांकी-पंडाल की बिजली साज-सज्जा के लिए अस्थाई कनेक्शन जरूरी हंडिया : त्योहारों से पहले हंडिया में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति ने तय किए कई अहम मुद्दे,,,, पंचायत उप निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक 14 सितम्बर को हरदा आयेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 11 सितम्बर को मांदला में लगेगा शिविर कलेक्टर ने छात्रावासों का निरीक्षण कर बुनियादी व्यवस्थाए देखीं रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ में 164 आवेदको का प्राथमिक चयन हुआ हरदा में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के लिए आवेदन शुरू वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को

रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ में 164 आवेदको का प्राथमिक चयन हुआ

हरदा :  बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरूवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदा में एक दिवसीय रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला ‘‘युवा संगम’’ का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि मेले में 8 कंपनियों ने भाग लेकर कुल 164 आवेदको का प्राथमिक चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदाय किये।

- Install Android App -

इनमें से 33 आवेदकों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया है। मेले में 265 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया। इस अवसर पर काउंसलर ज्योति तिवारी ने 25 युवक युवतियों की कॉउंसलिंग कर उन्हें व्यवसायिक मार्गदर्शन प्रदाय किया। इस दौरान स्वास्थ विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 20 आवेदको का स्वस्थ्य परीक्षण भी किया गया।