jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अति गंभीर कुपोषित बच्चों का परीक्षण हुआ

मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना में अति गंभीर कुपोषित बच्चों का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद सभाकक्ष एवं महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालय में यूनिसेफ, एम्स भोपाल की सहायता से संपन्न हुआ। जिसमें सेक्टर खपरिया, सिवनी मालवा 3, पिपलिया कला, शिवपुर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की वजन ऊंचाई करना एवं उन्हें पंजियों में सही तरीके से अंकित करना तथा कुपोषित बच्चों की देखभाल करने संबंधी जानकारी दी। जिला समन्वयक एम्स से मनोज सिंह चौहान एवं ब्लॉक समन्वयक प्रेम सिंह चौहान , संजय सिंह की उपस्थिति में प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर श्रीमती सुचित्रा राजावत, शकुंतला गौर, अर्चना बस्तरबार, सोनिया सैनी, आसमा खान द्वारा दिया गया। इस दौरान सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा यदुवंशी, मीनाक्षी लौवंशी एवं निशा साध ने कार्यकर्ताओ का सहयोग किया।