jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। सागर में कथित जहरीली शराब से मौतों के बाद प्रदेश भर में शराब की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं, इसी बीच सिवनी मालवा के बानापुरा स्थित बाबूजी लिकर्स की कंपोजिट मदिरा दुकान का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दुकान के कर्मचारी शराब की बोतलों के साथ छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं।वायरल वीडियो में एक कर्मचारी शराब की बोतल खोलकर उसमें से शराब खाली करता और फिर उसमें पानी जैसा तरल पदार्थ डालकर दोबारा सील करता नजर आ रहा है।

- Install Android App -

वीडियो सामने आने के बाद शराब की गुणवत्ता और दुकान में चल रही कथित गतिविधियों को लेकर लोगों में आक्रोश है। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।मामले के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या विभाग सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच करेगा और दोषियों पर क्या कार्रवाई होगी। इस घटना ने आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। पहले इसकी सत्यता की जांच की जा रही है वीडियो में पानी मिलाते जैसा दिख रहा है, जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग की टीम दो दिनों से जांच में जुटी है विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दुकान से सैंपल लिए जा रहे हैं जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।