jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

आनलाइन 4500 रुपये की शुगर-बीपी की दवा मंगवाई ,एवज में मिली 50 रुपये की हाजमोला

मकड़ाई समाचार भोपाल |कोलार में शुक्रवार को नए तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। आनलाइन दवा देने के बहाने 58 वर्षीय महिला से धोखाधड़ी की गई है। महिला ने वन एमजी कंपनी से आनलाइन साढ़े चार हजार रुपये कीमती शुगर-बीपी की दवा मंगवाई थी, जिसके एवज में उन्हें 50 रुपये की हाजमोला की बोतल मिली। जब तक महिला डिलेवरी बाय को रोकती, तब तक वह जा चुका था। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर कोलार पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। हालांकि घटना के बाद सही आनलाइन दवा देने वाला भी आया, लेकिन उसने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर उनको धमकाया और उनसे दवा के रुपये मांगे। जब उन्होंने पूरे मामले में ठगी की बात कही। जब कालोनी के लोग जमा हो गए तो वह चला गया।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक मकान नंबर बी-25 आर्चेड कालोनी कोलार निवासी मीना शुक्ला (58) पति एसके शुक्ला गृहणी हैं। उनके पति रेलवे में नौकरी करते हैं। काम के सिलसिले में एसके शुक्ला अधिकांश समय घर से बाहर रहते हैं। मीना की तबीयत खराब रहती है। इस वजह से बेटी रुपाली ने आनलाइन एक एमजी कंपनी से शुगर, बीपी की दवा आनलाइन आर्डर की थी। इसकी कीमत 4617 रुपये थी। इसका उन्होंने पेमेंट भी कर दिया था। बदले में कंपनी ने 50 रुपये कीमत की हाजमोला की शीशी भेज दी। दवा देने आए युवक ने गुरुवार को दवा की डिलेवरी की थी। उसने मुंह पर नकाब पहन रखा था। डिब्बा थमाने के बाद डिलेवरी देकर लड़का तुरंत भाग निकला। इसके बाद महिला थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश में जुटी है।