ब्रेकिंग
नाबालिग ने 4 वर्षीय मासूम की गला घोंट की हत्या: परिजनो को मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य की आशंका पाकिस्तान भारत के हमले से बने घाव से उभर नही पा रहा:   बिलोचिस्तान में उठ रही स्वतंत्रता की मांग भारतीय मूल की अनीता आनंद बनी कनाडा की विदेश मंत्री!  खिरकिया: पंचायत सचिव की छत से गिरने से हुई मौत! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करना, नपा नेता प्रतिपक्ष को पड़ा भारी, सिटी कोतवाल... प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते कल आयेंगे 1250 रूपये: गुरूवार को CM मोहन यादव सीधी से जारी करेंगे योज... सरकारी क्वार्टर मे मिली 4 लाशें! मृतक एक ही परिवार से पति पत्नि और बेटा बेटी थे। हत्या या आत्महत्या ... हरदा: ई-केवायसी की कार्यवाही पूर्ण करा लें अन्यथा खाद्यान्न लेने में होगी समस्या हरियाणा के हिसार में 39 बांग्लादेशी पकड़ाए, गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। नहीं मिले दस्तावेज मटका कुल्फ़ी खाने से 40 बच्चे हुए बीमार ,अस्पताल मे कराया भर्ती!  मुंडन कार्यक्रम मे शामिल होने परिज...

आरोपी अकील और उस्मान का मकान ध्वस्त, बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई को मारा था चाकू

घटना के बाद परिजन और हिंदूवादी संगठन के लोगों ने शव को घटनास्थल पर रखकर चक्काजाम कर दिया

मकड़ाई समाचार उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में लगने वाले कार्तिक मेले में मंगलवार रात बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई की बदमाशों ने सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मेले में तोड़फोड़ हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी धर्म विशेष के लोग हैं। गुरुवार को आरोपी अकील और उस्मान के मकान का ध्वस्त कर दिया है।

लड़की से छेड़छाड़ के बाद दो वर्गों में विवाद हुआ था।‌ इस मामले में जिला प्रशासन ने मेले को बंद कर दिया है।‌ आरोपियों के मकान तोड़ने से संबंधित कार्रवाई की गई है। जांसापुर और जूना सोमवारिया क्षेत्र में आरोपी अकील और उस्मान के घर को जमींदोज कर दिया। शेष आरोपियों के भी मकान तोड़े जाएंगे।

दरअसल, आगर निवासी 22 साल का मृतक दीपू उज्जैन के जूना में सोमवार को अपनी मौसी के घर जन्मदिन मनाने आया था। इसके बाद मंगलवार रात सभी लोग पारंपरिक कार्तिक मेला घूमने पहुंचे थे। तभी नाव झूले पर झूला झूलने के दौरान बैठे कुछ बदमाशों ने मृतक के परिवार की लड़की से छेड़छाड़ की, लड़की के विरोध करने पर काफी देर तक धर्म विशेष के लोगों के बीच विवाद चलता रहा।

- Install Android App -

इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इस पर कार्तिक मेले की पुलिस चौकी पर पदस्थ पुलिसकर्मी रिपोर्ट लिखने की औपचारिक के लिए पुलिस चौकी तक चला गया। तभी दीपू को अकेला पाकर बदमाशों ने उसे घेर लिया और सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी।

इस घटना के बाद परिजन और हिंदूवादी संगठन के लोगों ने शव को घटनास्थल पर रखकर चक्काजाम कर दिया। भीड़ ने झूले में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद गुस्साए लोगों की मांग पर प्रशासन ने मेले को बंद करा दिया है। 22 साल के दीपू जादम के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घर में उसकी मां, दादी और दो छोटे भाई है। दीपू खेती-बाड़ी भी देखता था। घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी।

चार साल पहले भी हो चुकी है हत्या

बता दें कि कार्तिक मेले में चार वर्ष पूर्व भी हत्या हो चुकी है। इस वर्ष भी कार्तिक मेले में सुरक्षा को लेकर मेला शुरू होने से पहले ही सवाल खड़े हो रहे थे। पहले भी कई बार मारपीट की घटना हुई है और यहां बदमाशों का कब्जा रहता है। इस पूरे मामले में पुलिस की उदासीनता दिखाई दी। साथ ही निगम अफसरों ने भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध का दावा किया था, जो खोखले साबित हुए है।