ब्रेकिंग
भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ... मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन में हरदा जिले के गौसेवकों को किया सम्मानित, हरदा... Harda news: मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर योग दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि रहटगांव: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ा , 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त बड़ी खबर :  ट्रेलर और बोलेरो की भीषण टक्कर हादसे मे 9 लोगों की मौत Big breaking news मोरगढ़ी: बाइक से गिरे तीन युवक एक की मौत दो गंभीर घायल अजब गजब :- युवक को सांप ने काटा कुछ ही देर में तड़प तड़प कर सांप की हुई मौत: युवक अस्पताल में भर्ती मध्यप्रदेश : हैवान दरिंदो ने मजदूरी करने आई आदिवासी युवती का किया अपहरण: युवती को 7 दिन तक बंधक बना... MP BIG NEWS: रेंजर माधव सिकरवार का 'सिंघम' ऑपरेशन: माफिया से मुक्त कराई 149 हेक्टेयर वन भूमि

आस्था का केंद्र श्री बागेश्वर महादेव सिद्धपीठ में 12 ज्योतिर्लिंग होेेतेे एक साथ दर्शन

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुुर। इन दिनों सावन का अधिक मास चल रहा है। 19 साल बाद ऐसा मौका आया है जब सावन का अधिक मास हो। इस दौरान भगवान शिव की भक्ति अपने चरम पर होती है। इस दौरान प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

ऐसे में अगर आप भी सावन के पावन महीने में भगवान शिव का दर्शन करना चाहते हैं, तो छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव में स्थित श्री बागेश्वर महादेव सिद्धपीठ मंदिर में दर्शन करने पहुंच सकते हैं। यहां दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।राजनांदगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 में स्थित श्री बागेश्वर महादेव सिद्धपीठ मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है। इसे पंचमुखी बागेश्वर मंदिर भी कहा जाता है। स्वर्ण आभा से दमकते इस मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है। इस मंदिर में पूरे सावन माह और महाशिवरात्रि में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

शिव मंदिर का इतिहास

- Install Android App -

मंदिर की स्थापना 1947 को हुई थी। पहले इस मंदिर का रंग सिल्वर कलर में था। 75 वर्ष पूर्ण होने पर इसे सुनहरे रंग में बदल दिया गया। मंदिर के पिछले हिस्से में बगीचा भी है, जहां बाहर से आने वाले श्रद्धालु आराम करते थे। 75 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर को आकर्षक रूप में सजाया गया है। यह छत्तीसगढ़ का एकमात्र गोल्डन बागेश्वर महादेव मंदिर है। मंदिर में प्रतिदिन सुबह से दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। यहां आसपास जिले के लोग भी पहुंचते हैं।

बागेश्वर महादेव मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग

मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है। मंदिर में नाग-नागिन का जोड़ा भी है, जो कभी-कभी श्रद्धालुओं को दर्शन देता है। यह प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर है। सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ को रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। पंचमुखी बागेश्वर मंदिर के ट्रस्टी सूरज गुप्‍ता ने बताया, भगवान शिव ही ऐसे कृपालु हैं जो एक लोटा जल अर्पण से ही प्रसन्न होकर भक्तों की पर कृपा दृष्टि बरसा देते हैं। सावन व महाशिवरात्रि में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। सावन माह में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है। जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होते हैं।