jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

Vidisha Crime News : 8 साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के बाद मुंह में जूट का बोरा ठूंस कर दी बेरहमी से हत्या

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 विदिशा | शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आठ साल के मासूम बच्चे के साथ कुकृत्य के बाद उसकी बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने अप्राकृतिक कृत्य करने के बाद हत्या करने के लिए बच्चे के मुंह में जूट का बोरा ठूंस दिया, फिर गैरेज के औजार से मारा। इसके बाद भी बच्चे के सिसकने की आवाज आई तो उसे बोरे में भरकर सीढियों से खींचकर ले गया और लोहे के औजार से हमला किया।

आरोपित वहां तब तक खड़ा रहा, जब तक बच्चे के प्राण नहीं निकल गए। इसका पर्दाफाश शनिवार को मेडिकल कलेज की मर्चुरी में हुए पोस्टमार्टम की शार्ट पीएम रिपोर्ट में हुआ। विदिशा पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

- Install Android App -

घर से गायब हो गया था बच्चा

 20 जुलाई की दोपहर कोतवाली थाना अंतर्गत आठ वर्षीय मासूम घर से गायब हो गया था। स्वजनों ने इसकी शिकायत थाने में की थी। पुलिस ने शक के आधार पर कृष्णा यादव से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपित मासूम को बहला- फुसलाकर गैरेज ले गया था, जहां उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।