jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

हरदा जिले की खास खबरे

आज अबगांव खुर्द फीडर से 2 घंटे बिजली बंद रहेगी

हरदा। मेंटेनेंस के चलते आज शुक्रवार को 33 केवी अबगांव खुर्द सब-स्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। उत्तर वितरण केंद्र के सहायक प्रबंधक पवन बास्कर ने बताया कि दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक करीब 2 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।

इस दौरान अबगांव खुर्द, आदमपुर, अजनई, आलनपुर, बमनई, भुंजास, बिचपुरी, गंगियाखेड़ी, घोड़कुंड, गोगिया, गोयत, गुरारखेड़ा, मनोहरपुरा, नांदरा, सुरजाना, भुवनखेड़ी, डगावानीमा, गोंदागांव कलां, जिजगांव कलां, मंझली, संन्यासा और सोनखेड़ी सहित आसपास के गांवों में बिजली कटौती रहेगी।

आज मसनगांव में लगेगा जन-विश्वास अभियान का शिविर

हरदा।  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के तहत आज शुक्रवार को मसनगांव में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में 14 गांवों के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इस दौरान जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का प्रयास करेंगे। साथ ही शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों और लोक सेवा गारंटी की सेवाओं की समीक्षा भी की जाएगी। शिविर में उद्यम संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

- Install Android App -

पुत्र की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा हलछठ व्रत

सोड़लपुर। पुत्र की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर गुरुवार को सोडलपुर सहित आसपास के क्षेत्र में महिलाओं ने हल षष्ठी / हलछठ का व्रत रखा। महिलाओं ने दिनभर उपवास कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

व्रत के दौरान महिलाओं ने पुत्रों के दीर्घायु, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह और भक्तिभाव देखने को मिला। कई महिलाओं ने परिवार में सुख-शांति और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए श्रद्धा के साथ व्रत का पारण किया।

रामसत्ता में 24 घंटे गूंजे भजन-कीर्तन, काकड़ आरती के साथ हुआ समापन

सोड़लपुर। ग्राम के वार्ड-4 में चंद्र गोपाल सोनी परिवार की ओर से आयोजित 24 घंटे का रामसत्ता गुरुवार सुबह 8 बजे काकड़ आरती के साथ संपन्न हुआ।

परिवार के अनुसार रामसत्ता बुधवार सुबह 8 बजे महिलाओं ने बैठाई थी। इसके बाद लगातार 24 घंटे तक महिलाओं ने भगवान श्रीराम सहित विभिन्न देवी-देवताओं के भजनों का सामूहिक गायन किया। भजन-कीर्तन से पूरा मोहल्ला भक्तिमय माहौल में बना रहा। गुरुवार सुबह काकड़ आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आरती के बाद रामसत्ता का विधिवत समापन किया गया।