jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई कब? निरीक्षण और पंचनामा के बाद भी सरकारी जमीन पर कब्जे बरकरार,,,,, आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा

इंडोनेशिया जा रहे विमान में हुआ बच्चे का जन्म, मुंबई में करवाई आपात् लैंडिंग

बुधवार सुबह इंडोनेशिया जा रहे एक विमान की  मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज  अंतर्राष्ट्रीय हवाई  अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। अबू धाबी से जकार्ता के लिए उड़ान भरने वाले  एतिहाद एयरवेज के विमान में एक गर्भवती महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया। इसके बाद यहां विमान की लैंडिग कराकर उसे और नवजात बच्चे को तत्काल स्थानीय अस्पताल में शिफ्ट कराया गया।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला को फ्लाइट में यात्रा के दौरान ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। इसके बाद विमान में केबिन क्रू और अन्य महिला यात्रियों की मदद से उसकी डिलीवरी कराई गई। इस बीच विमान के चालक दल के सदस्यों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी। इस खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक यूजर ने कमैंट किय है कि इस नई दुनिया मे बच्चे का हार्दिक अभिनन्दन है लेकिन अब बच्चे को कितने देशों की नागरिकता मिलेगी यह भी बता दो |