ब्रेकिंग
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है!   इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते। सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...

इन लोगों का बाल भी बांका नहीं कर पाते शनि देव

सूर्य और छाया पुत्र शनिदेव को खुश करने के लिए आपने बहुत सारे उपाय किए होंगे। कुछ लोग तो हर शनिवार अपने सभी जरूरी और गैर जरूरी काम छोड़ कर शनि मंदिर के बाहर लगी लंबी कतार में देखे जाते हैं। क्या आपको मालुम है कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो न तो शनि की पूजा करते हैं और न ही उनसे संबंधित कोई उपाय। फिर भी शनि उन पर मेहरबान रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की कुछ ऐसे देवी-देवता हैं, जिनके भक्तों का बाल भी बांका नहीं कर पाते शनिदेव।

भगवान शिव शनि देव के गुरू हैं। उन्होंने ही उन्हें न्याय के देवता का पद देकर नवग्रहों में न्यायाधीश बनाया है। वह शिव भक्तों पर कभी अपनी बुरी नज़र नहीं डालते।

शनिदेव के पिता सूर्यदेव ने उन्हें श्राप देकर उनके घर को भस्म कर दिया था। फिर शनि ने तिल से सूर्य की उपासना कर उन्हें प्रसन्न किया। माना जाता है की इसके बाद तिल से शनि और सूर्य को खुश करने की परंपरा आरंभ हुई।

शनि को शांत करने के लिए हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार हनुमान जी ने शनिदेव का घमंड तोड़ा था। तब शनिदेव ने हनुमान जी को वचन दिया था कि उनके भक्तों को वो कभी पीड़ा नहीं देंगे। अतः सभी क्रूर ग्रह हनुमान जी के आगे कभी टिक नहीं सकते।

- Install Android App -

ब्रह्मपुराण के अनुसार शनि बाल्यकाल से ही कृष्ण भक्त थे। पिता सूर्यदेव ने चित्ररथ कन्या से इनका विवाह कर दिया था। विवाह उपरांत भी यह स्त्रीगमन से दूर रहे जिसके कारण शनि पत्नी ने क्रुद्ध होकर इनकी दृष्टि को शापित कर दिया। शनि पत्नी के नाम मंत्र जाप से वह हमेशा प्रसन्न रहते हैं।

जो भी पीपल की पूजा करता है, उसे शनि के कष्टों से मुक्ति मिलती है। मुनि पिप्पलाद द्वारा रचा गया शनि मंत्र स्तोत्र बहुत प्रभावशाली माना जाता है।

नमस्ते कोणसंस्थय पिङ्गलाय नमोस्तुते।
नमस्ते बभ्रुरूपाय कृष्णाय च नमोस्तुते॥

नमस्ते रौद्रदेहाय नमस्ते चान्तकाय च।
नमस्ते यमसंज्ञाय नमस्ते सौरये विभो॥

नमस्ते यमदसंज्ञाय शनैश्वर नमोस्तुते।
प्रसादं कुरु देवेश दीनस्य प्रणतस्य च॥ 

कृष्ण भक्तों पर तो शनि का आशीर्वाद सदा बना रहता है। तभी तो शनिदेव का एक नाम कृष्ण दास भी है। श्रीकृष्ण ने शनिदेव से कहा था यह बृज क्षेत्र उन्हें परम प्रिय है और इसलिए हे शनिदेव, आप इसी स्थान पर सदैव निवास करो क्योंकि कोयल के रूप में आप से मिला हूं इसलिए आज से इस पवित्र स्थान का नाम “कोकिलावन” के नाम से विख्यात होगा।