jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र, 

हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके जी के नाम उन्हें पत्र देकर कहा कि ग्रीष्मकालीन मूंग फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाए।

उन्होंने आग्रह किया है उस समय तत्कालीन कृषि मंत्री कमल जी पटेल के प्रयासों से हमारे जिले को पर्याप्त पानी नहर के माध्यम से उन्होंने दिलवाया था और वह समय कोरोना काल का था जिसमें लोग अपने घरों में डर कर बैठे थे और कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रयासों से किसानों को मूंग की फसल बोने का अवसर मिला और खूब अच्छे दाम में फसल विकी और मजदूरों को काम मिला और पर्याप्त मजदूरी मिली और ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी उस समय से उनके द्वारा चालू की गई थी पिछले कुछ वर्षों से मध्य प्रदेश में मूंग की खेती बहुत अच्छी हो रही है ।

 

- Install Android App -

जिससे किसानों का आर्थिक स्थिति सुधरी है और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना साकार हुआ है और किसानों की आई दोगुनी हुई है वर्ष 2025 26 में फसल पककर तैयार है लेकिन किसानों से उचित मूल्य पर फसल को खरीदने की प्रारंभिक व्यवस्थाएं अभी शासन द्वारा नहीं की गई है जिससे किसानों में असमंजस की स्थिति बन रही है।

 

मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष नाफेड के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से मूंग खरीदी की गई थी भाजपा युवा मोर्चा ओर किसानों की ओर से मैं आग्रह करता हूं इस वर्ष भी किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद सुनिश्चित की जावे जिससे कि हरदा जिले के किसानों का समर्थन मूल्य पर बिक सके और किसान परिवार को लाभ मिल सके पत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ,पूर्व विधायक संजय शाह को प्रतिलिपि प्रेषित की है।