jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये

हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को पुरोहित स्वीट हरदा से बेसन लड्डू, मिल्क केक व मलाई बर्फी, करताना के जय भोले रामदेव से मिल्क केक, मा नर्मदा डेरी करताना से पनीर, जय गजानन स्वीट करताना से मिल्क केक व पेड़ा और राजस्थान मिष्ठान इंदौर रोड हरदा से मावा पेड़ा, मलाई बर्फी व केसर पेड़ा के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने बताया कि सैंपल जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा तथा रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएंगी।

- Install Android App -

खाद्य सुरक्षा अधिकारी  कांबले ने बताया कि पूर्व में वासुदेव डेरी बेड़ियाकला से मावा का सैंपल लिया था जो कि अवमानक पाया गया, डेरी का प्रकरण सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। इसी प्रकार पूर्व में श्री कृष्णा दूध डेरी खिरकिया से दूध सैंपल लिया गया था जो कि अवमानक पाया गया, उक्त का प्रकरण सक्षम न्यायालय पेश किया जाएगा।