jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,,,

हंडिया। हंडिया निवासी पशुपालक माधव तिवारी पिता सचिन तिवारी का बैल ‘गोटिया’ पिछले करीब सात दिनों से लापता है। पशुपालक के अनुसार गोटिया को लेकर परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा है।

पशुपालक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हंडिया के कुछ लोगों ने गोटिया जैसे बैल को थाने के पास सड़क से ले जाते हुए देखा है। बताया गया कि उसे खेड़ा की ओर ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैल को दो लोग ले जा रहे थे, जिनमें एक व्यक्ति वाहन पर और दूसरा पैदल बताया जा रहा है।

बैल के लापता होने के बाद पशुपालक ने क्षेत्रवासियों और पशुप्रेमियों से गोटिया की तलाश में सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को गोटिया के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या उसे कहीं देखा जाता है तो तत्काल सूचना देकर उसकी तलाश में मदद करें।

पशुपालक: माधव तिवारी, पिता सचिन तिवारी

स्थान: माधव दूध डेयरी, हंडिया

- Install Android App -

मोबाइल नंबर 90099 46832

पशुपालक ने यह भी कहा है कि गोटिया को खोजने या उसकी तलाश में सहयोग करने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

फिलहाल पशुपालक और क्षेत्र के लोग गोटिया की तलाश में जुटे हैं। यदि किसी नागरिक ने पिछले सात दिनों में इस बैल को हंडिया, खेड़ा अथवा आसपास के क्षेत्र में देखा हो तो वह इसकी जानकारी पशुपालक तक पहुंचाकर मदद कर सकता है।

ताकि गोटिया को सुरक्षित वापस लाया जा सके।