jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

इमाम को 3000 और पंडित को 1500 रुपए मासिक भत्ता देगी सरकार : CM ममता बनर्जी

  सोमवार को मुस्लिम मौलवियों और हिंदू पुजारियों के मासिक भत्ते में 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पश्चिम बंगाल||  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने बड़ा फैसला किया है। उनकी सरकार ने सोमवार को मुस्लिम मौलवियों और हिंदू पुजारियों के मासिक भत्ते में 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री के इस एलान के बाद अब राज्य में इमामों को 3000 और पंडितों को 1500 रुपए मासिक भत्ता मिलेगा।
कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इमामों (मुस्लिम मौलवियों) और मुअज्जिनों (जो दूसरों को नमाज के लिए बुलाते हैं) के सम्मेलन में इस बात की पुष्टी की। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड इमामों और मुअज्जिनों को भत्ता देता था। हमारी क्षमता सीमित है। मैं उनका मासिक भत्ता 500 रुपये बढ़ाने का अनुरोध करूंगी। हम पुरोहितों का मासिक भत्ता भी 500 रुपये बढ़ा रहे हैं। सरकार के इस फैसले के बाद इमामों को अब 3,000 रुपये और मुअज्जिनों को 1,500 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा। पुरोहितों को प्रतिमाह 1,500 रुपये भी मिलेंगे।