ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

इश्क का जुनून : पांच बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

अयोध्या। अयोध्या जनपद के मवई थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। इस मामले में महिला के पति ने नामजद प्रेमी दुर्गा प्रसाद के खिलाफ पत्नी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ मवई आरके राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। प्रेमी के घर पर पुलिस ने दबिश दी है, लेकिन अभी तक प्रेमिका और महिला का कहीं कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने इस मामले में पड़ोस के गांव के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

- Install Android App -

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि शनिवार को घर के सभी लोग खेत में धान की फसल की निरवाही करने गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी एक लड़की व चार लड़कों को अकेला घर में छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि जब वह लोग खेत से वापस घर लौटे तो उनकी पत्नी घर से गायब मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उसने पुलिस को नामजद तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ महिला को भगाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं, 5 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार होने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। उधर, पति भी शर्मिंदगी महसूस कर रहा है। महिला के फरार हो जाने से 5 बच्चे अनाथ हो गए हैं। मां के ना होने से पांचों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। सभी बच्चे अपनी मां को याद कर रहे हैं और पिता से जिद कर रहे हैं कि वह जल्दी मां को लेकर आए। अब बेबस पिता बच्चों को सांत्वना दें या फिर पत्नी को ढूंढे, ऐसी मुश्किल घड़ी में पत्नी को ढूंढने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।