jhankar
ब्रेकिंग
रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 3.35 लाख की ठगी

प्रसव के बाद माँ की मालिश क्यों ज़रूरी और जानिये क्या हैं इसके फायदे

माँ बनना एक सुखद एहसास है, पर इसके लिए महिलाओं को असहनीय प्रसव पीड़ा झेलनी पड़ती है और फिर जाकर उन्हें वो ख़ुशी की किलकारी सुनने को मिलती है। प्रसव के बाद महिला का शरीर काफ़ी कमज़ोर रहता है और इस कारण उनको ख़ास केयर की ज़रूरत होती है।

सिर्फ सही खान-पान ही नहीं बल्कि शारीरिक देखभाल की भी ज़रूरत होती है और इसी कारण नयी माँ को मसाज यानी मालिश की भी ज़रूरत होती है क्यूंकि इससे माँ को बहुत से फायदे होते हैं। नीचे कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में हम बता रहे हैं।

1. प्रसव के बाद महिलाओं के शरीर में काफी दिनों तक दर्द रहता है जो की मालिश करने से दूर होता है क्यूंकि मालिश से मांसपेशियों को पोषण मिलता है और उनको आराम मिलता है।

2. मसाज से शरीर में रक्त संचार तेज़ होता है जिससे माँ का दूध बनने में मदद मिलती है और इससे माँ ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी रिलैक्स रहती है।

- Install Android App -

3. मालिश के लिए सबसे अच्छे तिल और अरंडी के तेल होते हैं जो त्वचा में ग्लो और कसाव भी लाता है ।

4. इसके आलावा अगर आप सुगन्धित तेल से मसाज करवाती हैं तो आपको और ज़्यादा आराम मिलेगा और आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगी।

5. मालिश प्रेगनेंसी के बाद बढ़े हुए वज़न को भी घटाता है क्यूंकि मालिश करने से फैट बर्न होता है और इस कारण आप प्रेगनेंसी के बाद अपने पुराने वाले फिगर में वापस आ सकती हैं।

6. आपको जानकर थोड़ा आश्चर्य हो सकता है की मालिश से स्ट्रेच मार्क्स भी कम हो सकते हैं और कोशिश करें मालिश के वक़्त प्राकृतिक तेल का ही इस्तेमाल करने की ।

पर मालिश करवाते वक़्त यह ज़रूर ध्यान रखें की आप ज़ोर से मालिश ना करवाएं क्यूंकि प्रसव के बाद आपका शरीर कमज़ोर होता है और डिपेंड करता है की आपकी नार्मल डिलीवरी हुई है या सी-सेक्शन क्यूंकि सी-सेक्शन में अगर मालिश करवा रहे हैं तो खास सावधानी बरतने की ज़रूरत होती है, इसलिए मालिश कराएं पर ध्यान से।