jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

कोणासन: मांसपेशियां को मजबूती देने वाले इस योग के जानिये और फायदे और कायदे

कोनासन डॉ शब्दो से मिलकर बना है कोण का मतलब कोण सरीखी आकृति और आसन का मतलब योग है । इस योग में शरीर को कोण जैसी आकृति में ढाला जाता है । अक्सर कुछ लोगों की मांसपेशियों में दर्द और थकान सी महसूस होती रहती है। सारा दिन आलस छाया रहता है, पैरों में दर्द रहता है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आपको योग का सहारा लेना चाहिए। इसके लिए आप कोणासन का अभ्यास करें।

मांसपेशियों को मजबूत बनाना हो या फिर फेफड़ों को स्वस्थ रखना हो, कोणासन के अभ्यास से इन सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

कोणासन करने के लाभ

1 कोणासन करने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है।

2 मेरुदंड लचीला बनता है।

3 कफ दूर होता है।

4 चेहरा कांतिमय बनता है

5 शरीर में फुर्ती आती है

6 पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

7 फेफड़े मजबूत बनते हैं। एक व्यक्ति हर दिन लगभग 20 हजार बार सांस लेता है और हर सांस के साथ जितनी ज्यादा ऑक्सीजन शरीर के अंदर पहुंचती है, शरीर उतना ही सेहतमंद बना रहता है। इसके लिए जरूरी है कि आपके फेफड़े स्वस्थ रहें।

8 इसके अलावा, कमर, बाजू और शरीर के निचले हिस्सों को मजबूती मिलती है।

कोणासन योग विधि

- Install Android App -

सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।

दोनों पैरों के बीच दो से ढाई फुट की दूरी बनाएं।

कोहनियों व घुटनों को सीधा व तान कर रखें।

अब कमर को धीरे-धीरे बाईं ओर झुकाकर बाएं हाथ की उंगलियों से बाएं पैर के पंजों को छुएं।

इस आसन को करते समय शरीर का सिर्फ ऊपरी भाग झुकाएं।

दाएं हाथों को बिल्कुल सीधा सिर के पास कनपटियों से लगाकर रखें।

अब कमर को दाईं ओर झुकाकर दाएं हाथों की उंगलियों से दाएं पैर के पंजों को छुएं।

बाएं हाथ को सिर की सीध में कनपटियों के पास रखें।

इस तरह इस क्रिया को दोनों तरफ से बराबर करें।

कोनासन में सावधानियां

स्पॉन्डिलाइटिस, कमर या पीठ दर्द के रोगी इसे करने से बचें।

इसका अभ्यास हर दिन करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। इसे सुबह और शाम में खाली पेट करना अधिक फायदेमंद होता है। इस आसन को नियमित कम से कम 5 से 10 बार करें।

_डॉ राव पी सिंह dnys_
योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा
लाईफ ओके नेचर केयर एवं योगा सेंटर, संपर्क सूत्र- 9672499053