jhankar
ब्रेकिंग
रीवा के अस्पताल में फिर बवाल डॉक्टर-गार्ड और अटेंडर में जमकर चले लात-घूसे, कई घायल हाईवोल्टेज तार से टकराकर कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर को लगा करंट का झटका, हाईवे पर आधे घंटे जाम लखनऊ में गोमती का कहर फैजुल्लागंज 6 दिन से डूबा, 40 हजार घर परिवार प्रभावित आज का सुविचार - 05 अक्टूबर 2026 "शिक्षक मोमबत्ती नहीं है जो खुद जलकर खत्म हो जाए, वह दिया है जो एक ... 05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर

उमरिया में घुसे जंगली हाथी, फसलों को किया तबाह

मकड़ाई समाचार उमरिया। जंगली हाथियों ने अब बांधवगढ़ के जंगल को छोड़कर उमरिया शहर में दस्तक देना शुरू कर दिया है। बीती रात हाथियों ने शहर से लगे ग्राम पिपरिया में कई किसानों की फसलों को तबाह कर दिया। एक अनुमान के अनुसार उमरिया नगर और पिपरिया ग्राम के किसानों की लगभग 50 एकड़ जमीन पर लगी फसल को हाथियों ने बर्बाद कर दिया। रात में जिला मुख्यालय के वार्ड नम्बर 2 के कई किसानों के खेतों को हाथियों ने तबाह कर दिया। मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर पर स्थित ग्राम पिपरिया के दर्जनों खेत भी हाथियों ने उजाड़ा डाला। इस घटना के बाद किसानों ने खेत और अपनी सुरक्षा के लिए सवाल खड़े किए हैं।

ग्राम बड़वार से घुसे थे हाथी

बताया गया है कि यह हाथी ग्राम बड़वार के रास्ते पिपरिया तक पहुंच गए थे और उसके बाद यह हाथी उमरिया नगर के वार्ड नंबर 2 तक आ गए। अगर यह हाथी 500 मीटर का फासला और तय कर लेते तो शहर के अंदर प्रवेश कर चुके होते। बड़ा सवाल यह है कि इन हाथियों के यहां तक पहुंचने के दौरान वन विभाग को किसी भी तरह के खतरे का अहसास क्यों नहीं हुआ? क्या वन विभाग हाथियों की मॉनिटरिंग के नाम पर सर्फ बातें ही कर रहा है?

भारी संख्या में हाथी

शहर तक पहुंचे हाथियों की संख्या लगभग 32 बताई गई है। कुछ लोगों ने हाथियों का वीडियो भी बनाया है, जिसमें हाथी दिखाई पड़ रहे हैं। सोमवार की सुबह तक यह हाथी बिलिकाप स्कूल के पास मौजूद थे।

- Install Android App -

वन विभाग की टीम पहुंची

जंगली हाथियों के ग्राम पिपरिया और नगर के वार्ड नंबर 2 तक पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए और हाथियों को खदेड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। पटाखा फोड़कर हाथियों को खदेड़ने की कोशिश शुरू की गई। इस दौरान वन विभाग की टीम मौके पर ही मौजूद थी।

इनकी फसल को पहुंचाया नुकसान

जंगली हाथियों ने पिपरिया मे बलराम कोल, मिठाईलाल यादव, पुन्नू कोल, लुब्बा कोल, प्रेमलाल कोल, राजेन्द्र चौधरी, त्रिवेणी लोनी,नरेश लोनी सहित कई किसानों की फसलें तहस-नहस कर दी। जबकि शहर के वार्ड नंबर दो लालपुर मे धनीलाल राठौर, लालमन सिंह, रमेश, मोलई कोल, धरमपाल सिंह आदि के खेतों की फसल को चौपट कर दिया है।