jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

ऊँगली की ताकत दिखाना है , ईवीएम की बटन दबाना है- सारिका घारू

प्रजातंत्र के पर्व में दिखायें अपनी ऊँगली की ताकत 

आपकी ऊँगली में है ये हिम्‍मत  सरकार बनाने की है ताकत

कलेक्‍टर श्री नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सारिका का मतदाता जागरूक कता 

नर्मदा पुरम: इस ऊँगली में है ये हिम्‍मत , सरकार बनाने की है ताकत । अब आप सभी ऊँगली की ताकत दिखाने हो जाईये तैयार , ये संदेश स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू ने युवा, महिलाओं के साथ अन्‍य मतदाताओं को उनके सरकार बनाने के अधिकार के बारे में जागरूक करते हुये दिया ।

- Install Android App -

कलेक्‍टर श्री नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे स्‍पीप गतिविधियों के अतर्गत सारिका ने आव्‍हान किया कि वोट देने के बाद ऊँगली पर लगा निशान आपकी प्रजातंत्र में भागीदारी की जिम्‍म्‍दारी को बताता है , ये निशान नहीं जिम्‍मेदारी है प्रजातंत्र में हमारी भागीदारी है। ये आपका अपना निशान है जो आपकी सरकार बनाने की ताकत का मार्क है ।

सारिका ने संदेश दिया कि दीपावली पर्व के बाद होने जा रहे प्रजातंत्र के पर्व में सभी मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र पर पहुंचने की तैयारी अभी से आरंभ करना है । किसी त्‍यौहार की तरह अपने मतदान केंद्र पर 17 नवम्‍बर को उपस्थित रहकर प्रदेश को दिशा दिलाना है, लोकतंत्र में भागीदारी निभाना है ।

कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि ऊँगली की ताकत दिखाने, ईवीएम की बटन दबाना है । फिर आप गर्व से कह सकेंगे इट इज माई मार्क, ये है मेरा निशान ।