भारतीय किसान संघ की बैठक बढे़ बिल पर उठी स्मार्ट मीटर जांच की मांग
सिराली। भगवान बलराम जन्मोत्सव के चलते शुक्रवार को किसानी मोहल्ला में भारतीय किसान संघ नगर इकाई की बैठक हुई। इसमें किसानों, नगरवासियों और पदाधिकारियों ने भगवान बलराम के चित्र का पूजन कर किसानों व नगर की समस्याओं पर चर्चा की।
बैठक में गौशाला से आंदोलन में निर्णय लिया।
किसान संघ ने बताया कि सिराली संघ में नकद खाद वितरण केंद्र शुरू करने की मांग पिछले चार वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक केंद्र शुरू नहीं हो सका है। किसानों ने सिराली तहसील स्तर पर पीएचई और सीपीडीसी विभाग के नियंत्रण की मांग भी उठाई।
बैठक में नगर में लगाए गए स्मार्ट मीटरों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। किसानों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में असामान्य वृद्धि को शिकायतें सामने आ रही हैं। संगठन ने मीटरों की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग रखी।
इसके अलावा पुराने बस स्टैंड को बलराम चौक घोषित करने और वहां भगवान बलराम का प्रतीक चिन्ह स्थापित करने की मांग भी की गई। संगठन ने बताया कि वर्ष 2005 में तत्कालीन संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा और विधायक कमल पटेल ने यह भूमिपूजन किया था।
बैठक में तय किया गया कि 19 सितंबर से पुराने बस स्टैंड स्थित पूर्व घोषित बलराम चौक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उपस्थित लोगों ने आंदोलन को समर्थन देने की सहमति जताई।

