jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का दिया संदेश

हरदा : सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत शनिवार को नमो सेवा के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं जिला जन अभियान परिषद हरदा द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के मुख्य स्थल घंटाघर चौराहा, अस्पताल परिसर एवं स्थानीय हाट बाजारों में हरदा डिग्री कॉलेज के एनएसएस छात्रों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

- Install Android App -

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासन द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं, विवाह सहायता योजनाओं एवं नशा मुक्ति अभियान के संबंध में जनसामान्य को जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिले के स्थानीय हाट बाजार में फल विक्रेताओं, दुकानदारों एवं आम नागरिकों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी से संबंधित पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक कमलेश सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 05 अक्टूबर 2026 तक ‘नमो सेवा’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जन सामान्य को जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी जिले के मुख्य स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वालंटियर सुरेंद्र कौर एवं जन अभियान परिषद से राकेश वर्मा सहित वालंटियर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।