jhankar
ब्रेकिंग
स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हाथ में सोयाबीन का पौधा लेकर आज तहसील पहुंचे किसान, बोले—फसलों का सर्वे कराओ, राहत और बीमा दिलाओ! माहेश्वरी महासभा के संगठन मंत्री विजय राठी को समाज ने दी बधाई भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा...

यंग लीडर्स – विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

हरदा : जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा, एवं मेरा युवा भारत के तत्वावधान में जेट प्लास अकादमी में विभाग द्वारा “यंग लीडर्स – विकसित भारत” विषय पर युवा संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। खेल समन्वयक सलमा खान ने बताया कि इस दौरान युवाओं के साथ विकसित भारत, युवा नेतृत्व, शिक्षा, खेल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल जागरूकता एवं समाजिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया।

- Install Android App -

इस अवसर पर उपस्थित नर्सिंग, ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइन, बैंकिंग का कोर्स कर रहे युवाओं ने भी अपने विचार साझा किए तथा समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीयन किया।

युवा कार्यक्रम अधिकारी श्रद्धा मित्तल ने युवाओं को नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच एवं टीम भावना के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए समाज में रचनात्मक बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्रम में म्यूजिशियन आभा अग्रवाल ने भी सहभागिता की और अपनी प्रस्तुति से युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में युवा संवाद, विचार-विमर्श एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जेट प्लास अकादमी की पीआरओ अर्चना चौरसिया, अकादमी सीईओ नंदनी दुदवे एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।