सिवनी मालवा के समाज बंधु इटारसी पहुंचे, कहा – आपके नेतृत्व में संगठन होगा और सशक्त
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के नवनिर्वाचित संगठन मंत्री विजय राठी को माहेश्वरी समाज ने बधाई दी है।माहेश्वरी समाज सिवनी मालवा के सदस्य उनके निज निवास इटारसी पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर समाज के सदस्य विनीत राठी ने कहा कि आपके नेतृत्व में समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। यह जीत केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि आपके वर्षों की निःस्वार्थ समाज सेवा, संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और अथक परिश्रम का प्रतिफल है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, ओजस्वी वक्तृत्व और दूरदर्शी सोच से माहेश्वरी समाज संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा।
इस अवसर पर विनीत राठी, विपुल सारडा, पूर्वम खंडेलवाल सहित सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

