jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई

हरदा। नई सब्जी मंडी क्षेत्र में लगा एक होर्डिंग इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह होर्डिंग वरिष्ठ कांग्रेस सांसद एवं अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए लगाया गया है। होर्डिंग में श्री तन्खा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का उल्लेख भी किया गया है।

होर्डिंग पर ‘विपिन अग्रवाल मित्र मंडली, बड़ा मंदिर चौक, हरदा’ की ओर से श्री तन्खा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं।

 

शहर में होर्डिंग को लेकर हो रही चर्चा के बीच इसका नाम भाजपा की 6 सितंबर को जारी संगठनात्मक सूची में दर्ज विशेष आमंत्रित सदस्य विपिन अग्रवाल से जोड़ा जा रहा है। सूची में विशेष आमंत्रित सदस्य क्रमांक 29 पर विपिन अग्रवाल का नाम दर्ज बताया गया है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होर्डिंग नहीं लगाने को लेकर भी चर्चा

गौरतलब है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हरदा में इस तरह का बधाई संदेश वाला होर्डिंग नजर नहीं आया। इसी को लेकर भी शहर में चर्चा होती रही।

- Install Android App -

क्या कहना है भाजपा जिलाध्यक्ष का?

मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।

विपिन अग्रवाल बोले—30 वर्षों से विवेक तन्खा से पारिवारिक संबंध

होर्डिंग को लेकर भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य विपिन अग्रवाल से उनका पक्ष जाना गया। उन्होंने कहा कि “मेरे पिछले 30 वर्षों से विवेक तन्खा जी से पारिवारिक संबंध हैं। इसलिए मैंने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।”

 

जब मकड़ाई एक्सप्रेस ने उनसे पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई संदेश वाला होर्डिंग क्यों नहीं लगाया गया, तो विपिन अग्रवाल ने कहा कि “मैं भाजपा का कट्टर समर्थक हूं। 17 सितंबर को पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल था।”

 

फिलहाल कांग्रेस सांसद विवेक कृष्ण तन्खा को जन्मदिन की बधाई देने वाला यह होर्डिंग शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, होर्डिंग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।