jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की

मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई से पहले फिर से मौसम बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल केंद्र के ताजा अपडेट के मुताबिक आज 21 सितंबर, सोमवार को प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर दिखेगा। IMD के अनुसार इस सिस्टम के कारण पश्चिम और पूर्वी मध्यप्रदेश दोनों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

IMD ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र अभी उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा तट पर बना है, जो अगले 2 दिन में झारखंड होते हुए आगे बढ़ेगा। इसके साथ मानसून ट्रफ लाइन भी इसी सिस्टम से होकर गुजर रही है। हालांकि 21 सितंबर के लिए सब-डिवीजन लेवल पर कोई ऑरेंज या रेड अलर्ट नहीं है, लेकिन लोकल स्तर पर तेज बौछारें हो सकती हैं।

इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज ग्वालियर, चंबल, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और जबलपुर संभाग के जिलों में बारिश होगी। 31 जिलों में यलो अलर्ट जैसा मौसम बना हुआ है। इनमें – मुरैना, भिंड, श्योपुर, विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, खंडवा, बुरहानपुर, देवास,भोपाल, सीहोर, राजगढ़, खरगोन, धार, छिंदवाड़ा, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रीवा, सीधी, सतना, उमरिया, डिंडोरी और पन्ना शामिल हैं।

हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, खंडवा, देवास का मौसम कैसा रहेगा?

हरदा का मौसम -आज सुबह से आंशिक बादल, दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना 60% तक। अधिकतम तापमान 30°C, न्यूनतम 24°C। उमस बनी रहेगी।

- Install Android App -

बैतूल का मौसम -घने बादल और एक-दो स्थानों पर तेज बौछार। किसानों के लिए खेत में काम करने का समय सुबह का रहेगा।

नर्मदापुरमका मौसम – नर्मदापुरम संभाग में भारी बारिश की चेतावनी में शामिल है। आज दिन में रुक-रुक कर बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट।

खंडवा का मौसम  -बुरहानपुर-खंडवा बेल्ट में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट। दोपहर में 50% से ज्यादा बारिश की संभावना।

देवास का मौसम – देवास-इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में आज PM Thunderstorm की स्थिति। शाम को बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम 29-30 डिग्री के आसपास।

कुल मिलाकर पूरे मध्यप्रदेश में आज दिन का तापमान 28 से 31 डिग्री के बीच रहेगा और शाम तक मौसम सुहावना हो जाएगा।

अब आगे क्या…?

IMD का कहना है कि 21 से 23 सितंबर तक यही स्थिति बनी रहेगी, लेकिन 24-25 सितंबर को एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम के कारण भारी बारिश का दौर फिर लौट सकता है। इसलिए किसान भाई फसल कटाई और अनाज सुखाने का काम मौसम देखकर करें।