नए घरेलू कनेक्शन पर अभी लगी रोक
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हरदा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की रिफिल बुकिंग के नियम बदल दिए हैं। अब शहर के साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी दो सिलेंडरों के बीच बुकिंग का अंतर 25 दिन कर दिया गया है।
पहले ग्रामीण क्षेत्रों में यह सीमा 45 दिन थी। नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
एलपीजी आपूर्ति की स्थिति सामान्य होने के बाद यह फैसला लिया गया है। पिछले दिनों केमिकल सप्लाई भी काफी कम हुई थी। ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते एलपीजी गैस संकट सामने आया था। इसे देखते हुए सरकार ने 6 माह पहले मार्च में ग्रामीण क्षेत्रों में रिफिलिंग का अंतराल बढ़ाया था। अस्थाई व्यवस्था में शहरी क्षेत्रों के लिए 25 दिन का नियम था, ग्रामीण के लिए 45 दिन का।
अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए दो रिफिल बुकिंग के बीच 25 दिन का समान अंतर तय किया गया है।
ऊर्जा संस्था के बीच मार्च 2026 में सरकार ने नए घरेलू कनेक्शन पर भी रोक लगाई थी। व्यावसायिक कनेक्शन देना चालू कर दिया गया है, घरेलू कनेक्शन अभी बंद हैं। उम्मीद है कि दीपावली या उसके बाद नए घरेलू कनेक्शन भी शुरू कर दिए जाएंगे।

