केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।शिवपुर में कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम विजय राय ने शिवपुर में सरकारी जमीनों का जायजा लिया। तहसीलदार और जन प्रतिनिधियों के साथ मंडी परिसर, स्वास्थ्य केंद्र परिसर और आसपास की शासकीय भूमियों का संयुक्त निरीक्षण किया।
दरअसल, शासन ने स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों के नए भवन और संस्थाओं के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत यह कवायद की गई।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दो टूक कहा कि विकास कार्यों में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने शिवपुर हॉस्पिटल के पीछे हुए अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार और पटवारी को समय-सीमा में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटते ही प्रस्तावित निर्माण कार्य जमीन पर उतारे जाएंगे।मौके पर राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

