jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

एक्स गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड और उसकी पत्नी के अश्लील VIDEO किए वायरल, केस दर्ज, इस तरह हुआ खुलासा

मकड़ाई समाचार भोपाल। ब्रेकअप के बाद कई बार कपल एक दूसरे से बदला लेने के लिए अलग-अलग तरीके आजमाते हैं। राजधानी भोपाल में एक्स गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की शादीशुदा जिंदगी में तबाही मचा दी। दरअसल, एक्स गर्लफ्रेंड पर बॉयफ्रेंड और उसकी पत्नी के पर्सनल वीडियो वायरल करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दूसरी लड़की से शादी करने से नाराज होकर एक्स गर्लफ्रेंड ने वीडियो चुराकर वायरल कर दिए। कपल ने थाने में केस दर्ज कराया है।

- Install Android App -

आरोपों के अनुसार, युवक ने गर्लफ्रेंड को छोड़कर बी फार्मा की एक छात्रा से शादी कर ली। जिससे नाराज होकर एक्स-गर्लफ्रेंड ने युवक को अपने फ्लैट पर बुलाकर पहले खूब शराब पिलाई, फिर जब युवक नशे में चूर हो गया तो उसके मोबाइल से उसकी पत्नी (होने वाली पत्नी) के साथ अतरंग संबंधों के वीडियो अपने मोबाइल में ले लिए और वायरल कर दिया।

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब उसकी पत्नी को एक अन्य युवक वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। वह मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। जिसके बाद पीड़ित युवती ने अपने पति को इस बारे में बताया। तब उसे उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड पर वीडियो वारयल करने का शव हुआ। क्योंकि उसने हाल ही में उसे अपने फ्लैट पर बुलाया था और उसे शराब पिलाकर फिंगर प्रिंट से उसके मोबाइल का लॉक खोला था। इसके बाद कपल ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। फिलहाल गोविंदपुरा पुलिस ने एक्स गर्लफ्रेंड और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी एक्स गर्लफ्रेंड मंडीदीप में इंजीनियर है।