jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

एमपी ऑनलाइन संचालकों द्वारा की जा रही उपभोक्ताओं से लूट की अनदेखी क्यों? कहीं सिस्टम में भ्रष्टाचार तो नहीं? – श्री भावसार

खंडवा।। देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्रियों द्वारा आज हर प्रदेश में अनेक शासकीय विभागीय सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। यहां तक की स्कूली शिक्षा विभाग के हर कार्य को भी ऑनलाइन कर दिए जाने से प्रदेशों में नियुक्त सीएससी सेंटर एवं ऑनलाइन संचालकों द्वारा मनमाने ढंग से उपभोक्ताओं से खुलेआम निर्धारित से अधिक शुल्क वसूलकर लूटपाट की जा रही है।

- Install Android App -

इस स्थिति पर शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार में रोष जताते हुए कहा कि इन सेंटरों पर निर्धारित शुल्क की रेट लिस्ट न होने से मनमाना पैसा वसूल किया जा रहा है। जिसकी अनेक बार मौखिक शिकायत करने के बावजूद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा ध्यान न दिये जाने से समग्र आईडी, गरीब बेबस विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों के विभिन्न लायसेंस बनवाने, सीएम लाडली बहनों को आवेदन पर निर्धारित से अधिक शुल्क देकर अपना कार्य करवाने पर मजबूर होना पड रहा हैं।

श्री गणेश भावसार ने यह भी कहा कि सीएससी सेंटर एवं ऑनलाइन संचालकों की आय एवं संपत्तियों की भी जांच होनी चाहिए। यह भी शंका जाहिर की है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि सिस्टम में ही भ्रष्टाचार व्याप्त है?