jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

एमपी खरगोन: बस हादसे में अब तक 22 लोगो की मृत्यु की हुई पुष्टि देखे लिस्ट, सीएम शिवराज ने जताया गहरा दुख

खरगोन। मंगलवार की सुबह मध्यप्रदेश के खरगोन में हुए दर्दनाक बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। हादसे में अभी तक कुल 22 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के अधिकृत नाम और पते भी सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में खरगोन में बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। कैबिनेट के सदस्यों ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में बताया कि बस दुर्घटना में अब तक प्राप्त जानकारी में 22 लोगों की असामयिक निधन हुआ है। राज्य शासन की ओर से कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री कमल पटेल खरगोन जायेंगे।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

मृतको की संख्या नाम पता

1. विवेक पिता प्रेमचंद पाटीदार 23 साल नि. गंधावड़ थाना ऊन खरगोन

2. सोम पिता दिनेश 11 माह नि. घेगांवा थाना ऊन खरगोन

3. दुरगेश पिता साजन सिंह 20 साल नि मोटापूरा थाना ऊन खरगोन 4. मुस्कान पिता कालू 14 साल नि. देवगुराड़िया इंदौर

5. संजय पिता पंडरी 30 साल नि सुरपाल थाना ऊन खरगोन 6. देवकी पति रमेशचंद्र वर्मा नि धरमपुरी धार

7. धनालाल गुर्जर नि लोनारा थाना मेनगांव खरगोन

8. संतोष पिता गंगाधर बारचे 45 साल नि छालपा मेनगांव खरगोन

9. साबिता बाई पति भगवान वर्मा नि मद्राणीया थाना ठीकरी बड़वानी

10. रामकुंवर पति दुलीचंद मानकर 60 साल नि लोनारा थाना ऊन खरगोन

- Install Android App -

11. प्रियांशु पिता लखन 1 साल नि अतरसम्भा थाना बेड़िया खरगोन

12. आँचल पिता सुंदरलाल वास्कले 18 साल नि घटवा थाना ठीकरी बड़वानी

13. लक्ष्मी बाई पति महेश वास्कले 32 साल नि. घटवा थाना ठीकरी बड़वानी

14. मांगती बाई पति मंशाराम वास्कले 75 साल नि घटवा थाना ठीकरी बड़वानी

15. विजय नि सुरपाला थाना ऊन खरगोन

16. सुखदेव पाटीदार नि पिपरी थाना ऊन खरगोन

17. मलु बाई पति भगवान नि लोनारा थाना ऊन खरगोन

18. कान्हा पिता संतोष पाटीदार पिपरी थाना ऊन खरगोन

19. कल्लू बाई पति जोगिलाल पाटीदार नि पिपरी थाना ऊन खरगोन

20. पिंकी पति कालू वास्कले नि जरवाहा थाना ठीकरी बड़वानी

21. सुमित पिता कमल नि बोरखड़ थाना मनावर धार

22. अर्जुन नि जोटपुर थाना मनावर