jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्...

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

हरदा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को हरदा जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई, नपा नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, गोविंद व्यास सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर के घंटाघर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

- Install Android App -

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में हरदा कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां धरना देकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक विरोधियों को एजेंसियों के माध्यम से प्रताड़ित कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।