jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

दिल्ली: जंतर-मंतर पर ‘चलो संसद’ प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार 21 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी CJP के ‘चलो संसद’ आंदोलन के दौरान मीडिया की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए। जंतर-मंतर पर कवरेज कर रहे अंग्रेजी न्यूज चैनल Times Now के रिपोर्टर देव कोटक पर भीड़ ने हमला कर दिया।

भीड़ ने घेरकर की मारपीट, सामान लूटा

रिपोर्टर देव कोटक के मुताबिक वह CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास का इंटरव्यू लेने मंच के पास खड़े थे। भाषण के बाद वालंटियर्स ने माहौल तनावपूर्ण देखकर उन्हें वहां से हटने की सलाह दी।

जैसे ही वह पीछे हटे, 100 से 120 लोगों की भीड़ ने ‘गोदी मीडिया’ के नारे लगाते हुए उन्हें घेर लिया। आरोप है कि भीड़ ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए और मोबाइल व घड़ी छीन ली। देव कोटक ने बताया कि कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर ह्यूमन शील्ड बनाई, जिसके बाद उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला जा सका। उनका कैमरामैन अलग होने की वजह से सुरक्षित रहा।

- Install Android App -

राजनीतिक नेताओं की प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया X पर इस घटना की निंदा की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि मैदान में काम कर रहे पत्रकारों के साथ बदसलूकी न की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को स्टूडियो में बैठकर काम करने वाले एंकरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने युवाओं से शांति बनाए रखने की बात कही और आशंका जताई कि हालात बिगाड़कर सख्त कार्रवाई करवाई जा सकती है।

CJP ने हमले की निंदा की

CJP ने भी घटना को निंदनीय बताया। पार्टी ने कहा कि देव कोटक पेशेवर पत्रकार हैं और उन पर हुआ हमला गलत है। संगठन का कहना है कि हमला करने वाले लोग आंदोलन का हिस्सा नहीं थे, बल्कि भीड़ का फायदा उठाकर घुसे अराजक तत्व थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।