jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य

हरदा, :  आगामी 2 से 10 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी कार्यक्रम अनुसार 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के तहत ‘स्वच्छ परिसर-स्वस्थ समाज’ संदेश के साथ जागरूकता रैली, प्लास्टिक मुक्त परिसर का सामूहिक संकल्प, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, स्वच्छता कर्मियों का सम्मान,

जल स्रोतों (कुआं, बावड़ी, तालाब, नदी तट, घाट) एवं सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान, दीप-आरती कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी प्रकार 3 अक्टूबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, निःशुल्क दवा वितरण, स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी एवं गंभीर मामलों को उच्च स्वास्थ्य संस्थान तक रेफर करने की व्यवस्था होगी।

- Install Android App -

जारी कार्यक्रम अनुसार 4 अक्टूबर को वृद्धाश्रम व अनाथालय में सेवा गतिविधियों के तहत बुजुर्गों से आत्मीय संवाद, भोजन-फल वितरण, स्वास्थ्य जाँच, अनाथ बच्चों के साथ समय व्यतीत करना, कपड़े, जूते, स्टेशनरी वितरण तथा रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी।

इसी प्रकार 6 अक्टूबर को नेत्र परीक्षण शिविर, 8 अक्टूबर को दिव्यांग सशक्तिकरण हेतु गतिविधियों का आयोजन, 9 अक्टूबर को वृहद वृक्षारोपण व सैनिक तथा उनके अभिभावकों का सम्मान तथा 10 अक्टूबर को जरूरतमंद विद्यार्थियों को ‘एक विद्यार्थी-एक संकल्प’ के तहत स्कूल बैग, पुस्तक, यूनिफॉर्म आदि का वितरण किया जायेगा।

इस अभियान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य, आयुष, सामाजिक न्याय, वन, पुलिस, स्कूल शिक्षा एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जायेगा।