jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हरदा  : सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जिले के परियोजना हरदा अंतर्गत हरदा शहरी, हरदा ग्रामीण-1 व 2 में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। परियोजना हरदा शहरी के आंगनबाड़ी केंद्र वृंदावन नगर में कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों का उपस्थित अतिथियों ने स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों ने छोटी छोटी कन्याओं का कन्या पूजन किया।

कार्यक्रम में जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और ऊषा कार्यकर्ता व मातृ सहयोगिनी समिति की अध्यक्ष को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों को गतिविधियाँ कराई गई।

- Install Android App -

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र पर आम और जामुन का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी 6 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बच्चों को फल एवं मिठाइयों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य  राजेश वर्मा, राजू कमेडिया, योग माया शर्मा, प्रीति गहलोत, महिमा बिश्नोई, राजेश गोदारा, राजेश चौरसिया एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा, परियोजना अधिकारी अनुराग दुबेे सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी व हितग्राही उपस्थित थे।

इसी प्रकार परियोजना ग्रामीण-1 के आंगनवाड़ी केन्द्र कमताड़ा-1 में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत सहित ग्राम पंचायत सरपंच लक्ष्मीबाई इवने सहित अन्य अतिथि की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।