jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप

सागर में जहरीली शराब से मौत के बाद अब सिवनी मालवा में उठे सवाल, आबकारी अधिकारी बोले- जांच कराएंगे

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। सागर में कथित जहरीली शराब से मौतों के बाद प्रदेश में शराब की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं, इसी बीच सिवनी मालवा की बाबूजी लिकर्स कंपोजिट मदिरा दुकान बानापुरा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुकान के कर्मचारी शराब की बोतलों में छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक कर्मचारी शराब की बोतल खोलकर उसमें से शराब खाली करता हुआ और फिर उसमें पानी जैसा पदार्थ मिलाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद बोतल को दोबारा सील करने का दृश्य भी वीडियो में कैद है। वीडियो सामने आने के बाद शराब की गुणवत्ता और दुकान में चल रही गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

देखिये वीडियो मे 

- Install Android App -

अब सवाल है कि क्या आबकारी विभाग वीडियो की जांच कर सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच करेगा और मिलावट की पुष्टि होने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी इस घटना ने आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

इनका कहना 

वीडियो संज्ञान में आया है। पहले इसकी सत्यता की जांच करेंगे कि यह सिवनी मालवा की किस दुकान का है। वीडियो में पानी मिलाते हुए दिखाई दे रहा है, जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

राजीव प्रसाद द्विवेदी, जिला आबकारी अधिकारी 

सिवनी मालवा।