jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल

वाराणसी। जिले में सोमवार एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव के पास ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी।

गाड़ी आधी पिचक गई, एक व्यक्ति 30 फीट नीचे गिरा

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला और पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया। हादसे के बाद तीन लोग उछलकर हाईवे पर जा गिरे, जबकि एक व्यक्ति ओवरब्रिज से करीब 30 फीट नीचे खेत में गिर गया।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Install Android App -

विंध्याचल से लौट रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक कार (UP 65 EB 2199) में 6 लोग सवार थे। सभी विंध्याचल धाम में दर्शन कर वापस काशी लौट रहे थे। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 27 किलोमीटर दूर रूपापुर ओवरब्रिज पर तड़के करीब 5 बजे हुआ।

गैस कटर से काटकर निकाले शव

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की मदद से स्कॉर्पियो को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। मृतकों में 3 की पहचान अमन यादव, गोलू और आलोक मिश्रा के रूप में हुई है, जो चमाव के रहने वाले और पटेल समाज से बताए जा रहे हैं। चौथे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। घायलों की पहचान कन्हैया यादव और निखिल कुमार के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।