jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप

लोहार फलिया और हरिजन फलिया के ग्रामीण परेशान, शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं होने का आरोप

राणापुर (झाबुआ)। राणापुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत समोई के लोहार फलिया और हरिजन फलिया में पिछले एक महीने से पेयजल संकट बना हुआ है।

दोनों फलियों में लगे दो हैंडपंपों की पाइप और चेन खराब होने के कारण पानी की आपूर्ति बंद है। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

- Install Android App -

ग्रामीणों के अनुसार, हैंडपंप खराब होने से विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल की व्यवस्था करने के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।

स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि इस समस्या से ग्राम पंचायत को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक हैंडपंपों की मरम्मत नहीं कराई गई है। एक महीने से बनी इस समस्या के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जनपद पंचायत राणापुर और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) से मांग की है कि दोनों हैंडपंपों की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और पेयजल की समस्या का समाधान हो।