jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश हंडिया में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, विजेता को मिलेगा 51 हजार का पहला इनाम

वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हरदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को भोपाल में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। हरदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं के साथ जिले के कई कांग्रेस नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

- Install Android App -

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए देशभर में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए और उन्होंने हटाए नाम तत्काल जोड़ने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।

प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठी। जिलाध्यक्ष साईं ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर 30 सितंबर को हरदा जिला मुख्यालय पर भी ‘वोट चोरी’ के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान नरेंद्र कुमार, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के पुतले जलाने की घोषणा की है। प्रदर्शन में हेमंत टाले, लक्ष्मीनारायण पवार, रविशंकर शर्मा, गोविंद सुरमा, गोविंद व्यास सहित अन्य नेता मौजूद रहे।