jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल । आज MP में

बारिश से बड़ी राहत है।जो भारी सिस्टम UP की तरफ चला गया है, अब MP में सिर्फ गरज-चमक बची है।

आज मौसम का हाल

– पूरे प्रदेश में आज Fair / Partly Cloudy – धूप और बादल

– तापमान – अधिकतम 31°C, न्यूनतम 21°C – सुबह-शाम हल्की ठंडक

– हवा – 5-10 km/h हल्की पश्चिमी हवा

– Air Quality – 71 (Moderate)

IMD अलर्ट क्या कहता है

IMD ने 26 सितंबर को जारी किया था – 28,29,30 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी MP दोनों में Thunderstorm, Lightning और 30-40 kmph की तेज हवा (Squall) चल सकती है। Heavy Rain का अलर्ट आज नहीं है, सिर्फ बिजली गिरने का खतरा है।

- Install Android App -

इसलिए खुले खेत, छत, पेड़ के नीचे, तालाब किनारे जाने से बचें।

प्रदेश के इन जिलों भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, सतना, रीवा, खंडवा, देवास में आज कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, पर ज्यादातर जगह मौसम सूखा रहेगा।

हरदा और पड़ोसी जिले में आज का मौसम

हरदा – आज जिले का मौसम पूरा दिन साफ। सुबह हल्की धुंध, बादल फिर तेज धूप। अधिकतम 31°C, न्यूनतम 21°C। हवा 8 km/h, बारिश 0%। अगले 3 दिन भी ऐसा ही साफ रहेगा, किसान कटाई कर सकते हैं।

नर्मदापुरम – जिले में आज का मौसम दोपहर में हल्के बादल। 30°C / 22°C। बिजली चमकने की हल्की संभावना, भारी बारिश नहीं। नर्मदा का जलस्तर घट रहा है।

खंडवा – जिले का अधिकतम से न्यूनतम तापमान 29°C / 23°C, सुबह बादल फिर धूप। IMD का 40-50 kmph हवा के साथ गरज-चमक का अलर्ट है, पर बारिश हल्की ही होगी।

देवास – जिले का तापमान 31°C / 21°C, बादल-धूप का खेल। कहीं-कहीं 10-15 मिनट की बूंदाबांदी हो सकती है, खेतों में पानी नहीं भरेगा।

बैतूल – सबसे ठंडा – 29°C / 20°C, पहाड़ी इलाका होने से सुबह ठंडक। आज Thunderstorm का Yellow अलर्ट है, इसलिए दोपहर में बाहर काम करने वाले सावधान रहें।

5 जिलों में आज बारिश का कोई खतरा नहीं। सिर्फ बिजली गिरने से बचाव करें।