मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हंडिया | नवरात्रि पर नगर में लगातार 10वें साल मां आदिशक्ति गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती का आयोजन 14 अक्टूबर बुधवार को होगा। कार्यक्रम रात 9 बजे शुरू होगा।
तैयारियो को लेकर बैठक
आयोजन को भव्य बनाने के लिए बजरंग सेना हंडिया की बैठक हुई। बैठक में तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। गरबा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए, द्वितीय 31 हजार, तृतीय 21 हजार और चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार रुपए रहेगा। प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, 10 वर्षों से हो रहे इस आयोजन को इस बार और भव्य रूप देने की तैयारी है। नगर और क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

