jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश हंडिया में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, विजेता को मिलेगा 51 हजार का पहला इनाम

अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा :  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव, अपर कलेक्टर अनुपमा चौहान एवं पुरूषोत्तम कुमार ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, डिप्टी कलेक्टर श्वेता बम्होरे सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 जनसुनवाई में ग्राम खुमी निवासी सुमन गवलान ने आवेदन देकर आर्थिक सहायता की मांग की, जिस पर जनपद पंचायत सीईओ को आवेदिका की पात्रता अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। हरदा की जय शक्ति होम कॉलोनी के रहवासियों ने पाईप लाइन कार्य के बाद गड्ढो को न भरने के संबंध में तथा हरदा की शिव शक्ति कॉलोनी के रहवासियों ने मूलभूत सुविधाएं प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की,

- Install Android App -

जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को रहवासियों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम अबगांवखुर्द निवासी दीपक करोड़े ने समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर उप संचालक कृषि को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

ग्राम कनारदा निवासी सुनिताबाई सरवरे ने अपनी कृषि भूमि से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार हरदा को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।