jhankar
ब्रेकिंग
भादौ दशमी पर गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे संजय धनवारे का बानापुरा में भव्य स्वागत खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन

एमपी में जिला पंचायत अध्यक्ष का वेतन भत्ता बढ़ा, सीएम शिवराज ने की घोषणा, अब इतने रुपए मिलेंगे, सहकारिता मंत्री ने दी जानकारी

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्यप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी सौगात दी है। सीएम शिवराज ने जिला पंचायत अध्यक्ष के भत्ता में बढ़ोतरी की घोषणा की है। जिला पंचायत अध्यक्ष का वेतन भत्ता 54 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया गया है।

इसी के साथ ही 26 जनवरी स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ध्वजारोहण भी कर सकेंगे। जहां मंत्री नहीं करेंगे ध्वजारोहण वहां जिलाध्यक्ष को ध्वजारोहण का अधिकार मिले है।

- Install Android App -

इस संबंध में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया का बयान सामने आया है। कहा कि किसानों के लिए खाद्य स्टोरेज को दोगुना किया जाएगा। किसानों को खाद बीज आसानी से उपलब्ध हो, इसके लिए एडवांस में खाद को रखा जाएगा।

सीएम शिवराज से जिला पंचायत प्रतिनिधि के अध्यक्षों ने मुलाकात की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षों ने 12 सूत्रीय मांगे रखी। सीएम के साथ सभी मांगों पर अध्यक्षों की सहमति बनी है। संगठन के अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने यह दावा किया है। मुख्यमंत्री ने हमे पूरा समय दिया।सभी मांगों पर सहमति जताई है। साल 2023 में बीजेपी फिर से चुनाव जीतेगी। कहा कि सीएम शिवराज गोवर्धन पर्वत उठायेंगे और हम सब ही सीएम के साथ जीत में सहयोग करेंगे।