jhankar
ब्रेकिंग
आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...

नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल

जैन समाज में संयम और सेवा का दिया संदेश_

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी-मालवा।जैन धर्म के महापर्व पर्युषण पर्व के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश कुमार जैन ने 10 उपवास की कठिन तपस्या कर धर्म के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया पूर्ण संयम और जैन धर्म के विधि-विधान के अनुसार की गई इस तपस्या के दौरान उन्होंने आहार-पानी का त्याग कर आत्मशुद्धि और साधना को प्राथमिकता दी

उनकी इस धर्म आराधना पर नगर के नागरिकों सहित सकल जैन समाज ने सुख मंगलकामनाएं की कामना की समाजजनों ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए इस तरह की कठोर साधना करना समाज के लिए प्रेरणा है। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष रितेश कुमार जैन इससे पूर्व भी 11, 9, 8, 7, 3, 2 और 1 उपवास की तपस्याएं कर चुके हैं। पर्युषण के हर वर्ष वे निरंतर धर्म साधना में लीन रहते हैं,

जिससे नगर में धार्मिक अनुशासन और सद्भाव का वातावरण बनता है।जैन समाज के वरिष्ठजनों का कहना है कि अध्यक्ष की यह तपस्या केवल व्यक्तिगत साधना नहीं,बल्कि पूरे नगर के लिए सेवा, संयम और अहिंसा का संदेश है उपवास की पूर्णाहुति पर नगर में स्वाध्याय, सामूहिक प्रतिक्रमण और क्षमापना के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।