हरदा : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ (यात्रा रूट-9: बड़नगर-वाराणसी) का आयोजन 24 एवं 25 सितम्बर 2026 को किया जाएगा। यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसंवाद, ग्राम सभा, लाभार्थियों से चर्चा, युवा संवाद, वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। यात्रा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
यात्रा के पहले दिन 24 सितम्बर को सायं 4 बजे यात्रा का हंडिया में आगमन होगा। सायं 4ः30 बजे माँ नर्मदा घाट पर माँ नर्मदा पूजन एवं अर्चन किया जाएगा। इसके बाद सायं 5 बजे भगवान ऋद्धेश्वर मंदिर में दर्शन एवं पूजन तथा 5ः20 बजे श्री वीर तेजाजी मंदिर में पूजन-अर्चन होगा।
सायं 5ः40 बजे हंडिया में चौपाल चर्चा आयोजित की जाएगी। शाम 6ः20 बजे ग्राम कोलीपुरा तथा 7 बजे भुन्नास होते हुए शाम 7ः15 बजे ग्राम हरदा आगमन तथा 7ः45 बजे माहेश्वरी धर्मशाला में आगमन, 8ः15 बजे भोजन तथा रात्रि 8ः30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। रात्रि 9 बजे विश्राम होगा।
दूसरे दिन 25 सितम्बर को प्रातः 8 बजे नगर पालिका परिषद हरदा में अल्पाहार एवं शहीद गैलरी का निरीक्षण किया जाएगा। प्रातः 9 बजे माहेश्वरी धर्मशाला हॉल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रातः 10ः15 बजे करताना के लिए प्रस्थान होगा तथा 10ः30 बजे करताना पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। प्रातः 10ः45 बजे पंचायत भवन करताना में जनसंवाद एवं नमो वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा तथा प्रातः 11 बजे ग्राम गोदड़ी के लिये प्रस्थान करेंगे।
इसके बाद प्रातः 11ः20 बजे ग्राम गोदड़ी आगमन होगा तथा लाभार्थियों से चर्चा की जाएगी। दोपहर 12ः20 बजे ग्राम गाडरापुर के लिए प्रस्थान तथा 12ः40 बजे वहां आगमन एवं स्वागत होगा। दोपहर 1ः30 बजे यात्रा नर्मदापुरम् जिले के लिए प्रस्थान करेगी।
सेवा संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, युवाओं एवं नागरिकों से संवाद कर सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

